Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

हड़कंप : रूस में उठी सुनामी से सिहर उठी दुनिया

 टोक्यो/मॉस्को, एजेंसी। रूस के सुदूर-पूर्वी कामचटका क्षेत्र में बुधवार सुबह 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र समुद्र में 2...


 टोक्यो/मॉस्को, एजेंसी। रूस के सुदूर-पूर्वी कामचटका क्षेत्र में बुधवार सुबह 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र समुद्र में 21 किलोमीटर की गहराई में था, जिससे सुनामी की जबरदस्त लहरें उठीं। इसका असर जापान, हवाई, अमेरिका, कनाडा और कई प्रशांत देशों तक हुआ। हालांकि, अब तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। रूस में भूकंप से कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा जबकि सुनामी लहरों की ऊंचाई 50 फीट तक रिकॉर्ड की गई, जिससे कई तटीय शहरों में पानी भर गया। जापान के उत्तरी हिस्सों में दो फीट तक की लहरें दर्ज की गईं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

 

फुकुशिमा समेत सभी परमाणु संयंत्र सुरक्षित हैं। अमेरिका के हवाई द्वीप में भी छह फीट ऊंची लहरें आईं और कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप 2011 में जापान में आए नौ तीव्रता वाले भूकंप के बाद सबसे शक्तिशाली है। यह दुनिया के अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में छठे स्थान पर दर्ज किया गया है। रूस : तटीय शहरों में तबाही दिखी सेवेरे-कोरिल्स्क शहर में लहरें बंदरगाह से होते हुए द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक तक पहुंच गईं। इससे कई घर बह गए। हालांकि, समय रहते लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया। कामचटका के एक अस्पताल में मरीज ने डर के मारे खिड़की से कूदकर खुद को घायल कर लिया। जापान : ऊंचाई वाले इलाकों में शरण होक्काइडो और फुकुशिमा तटों को खाली कर दिया गया है। कई इलाकों में ट्रेनों, फेरी सेवाओं और हवाई अड्डों के संचालन को रोका गया है। फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में चार हजार से अधिक कर्मचारी ऊंचाई वाले इलाकों में शरण लिए हुए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगले कुछ घंटों तक लहरें आती-जाती रहेंगी, इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए। अमेरिका और कनाडा में भी चेतावनी अमेरिका के हवाई द्वीप की राजधानी होनोलूलू की सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम हो गया। वहां हेलिकॉप्टर को तैयार रखा गया है। अमेरिका के ओरेगन, कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन जैसे राज्यों, साथ ही कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में भी तटीय इलाकों को खाली कराया गया। कनाडा के वैंकूवर द्वीप पर लहरों की ऊंचाई डेढ़ फीट तक बताई गई है। इंडोनेशिया, फिलीपींस, न्यूजीलैंड तक असर इंडोनेशिया में एक से डेढ़ फीट तक की लहरें रिकॉर्ड की गईं। फिलीपींस ने पहले चेतावनी दी लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया। न्यूजीलैंड, समोआ, फिजी, माइक्रोनेशिया, सोलोमन द्वीप जैसे देशों में समुद्र तटों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।




 
 
 

कोई टिप्पणी नहीं