Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

कर्नाटक::::::आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर हो कार्रवाई : महिला आयोग

 बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने सोमवार को भेजे एक पत्र में बेंगलुरु पुलिस आयुक्त से पूर्व सांसद और अभिनेत्री राम्या सहित अन्य...


 बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने सोमवार को भेजे एक पत्र में बेंगलुरु पुलिस आयुक्त से पूर्व सांसद और अभिनेत्री राम्या सहित अन्य महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि राम्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक संदेश पोस्ट किए जाने की एक रिपोर्ट है। इससे महिलाओं की स्थिति प्रभावित हो रही है और राज्य महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। ज्ञात हो कि कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के प्रशंसकों द्वारा कथित तौर पर सोशल मीडिया पर किए गए अपमानजनक पोस्ट के बाद महिला आयोग ने पत्र लिखा है।

27 जुलाई को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ पोस्ट के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि महिला विरोधी मानसिकता वाले ट्रोल्स के कारण ही महिलाओं और युवा लड़कियों को उत्पीड़न, दष्कर्म और हत्या का सामना करना पड़ता है। राम्या महिलाओं को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बढ़ते चलन के खिलाफ लगातार बोलती रही हैं।




 
 
 

कोई टिप्पणी नहीं