अटवाल सीनियर ओपन में संयुक्त 24वें स्थान पर लंदन। अर्जुन अटवाल छह बर्डी लगाने के बावजूद आईएसपीएस सीनियर ओपन गोल्फ के आखिरी दौर में एक अंडर ...
अटवाल सीनियर ओपन में संयुक्त 24वें स्थान पर लंदन। अर्जुन अटवाल छह बर्डी लगाने के बावजूद आईएसपीएस सीनियर ओपन गोल्फ के आखिरी दौर में एक अंडर 69 का कार्ड खेल कर संयुक्त 24वें स्थान पर रहे। अटवाल ने छह बर्डी के मुकाबले पांच बोगी कर दीं जिनमें दो बोगी आखिरी के पांच होल में आईं। वह चार दौर में 67-72-69-71 के कार्ड के साथ प्रतियोगिता में खेल रहे तीन भारतीयों में शीर्ष स्थान पर रहे। जीव मिल्खा सिंह (69) संयुक्त 56वें और ज्योति रंधावा (73) संयुक्त 61वें स्थान पर रहे।
कोई टिप्पणी नहीं