दैनिक सरोकार ! निशांत शर्मा _
नई दिल्ली, 1 मई: नई दिल्ली में ओश स्टेट यूनिवर्सिटी, किर्गिस्तान द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में हैदराबाद के प्रसिद्ध पियानोवादक टी. एस. सतीश कुमार को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुए इस समारोह में उन्हें "किर्गिज़ रिपब्लिक इंटरनेशनल अचीवर अवॉर्ड" प्रदान किया गया, जो वैश्विक स्तर पर कला, सेवा और विशेषज्ञता में उत्कृष्टता का प्रतीक है।
साथ ही, ओश स्टेट यूनिवर्सिटी ने उन्हें "ऑनरेरी डॉक्टरेट ऑफ म्यूज़िक" की उपाधि से भी सम्मानित किया। यह उपाधि उनके संगीत के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान को मान्यता देती है। इस सम्मान को विश्वविद्यालय की वाइस डीन सुश्री ऐझान ओमोरोवा ने प्रदान किया।
आपको बतादें कि डॉ. सतीश कुमार ने 2018 में एक मिनट में 2,454 नोट्स और प्रति सेकंड 47 नोट्स बजाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। उनकी यह उपलब्धि उन्हें "पियानो सम्राट" और "विश्व के सर्वश्रेष्ठ पियानोवादक" जैसे खिताब दिला चुकी है। वह पियानो और तबला को एक साथ बजाने की दुर्लभ कला में भी निपुण हैं, और उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज है। ‘कलानिधि स्कूल ऑफ म्यूज़िक’ (हैदराबाद) के संस्थापक के रूप में उन्होंने 1,600 से अधिक छात्रों को संगीत की शिक्षा दी है।
इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आये कई प्रतिष्ठित अतिथियों और समाज के प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही। डॉ. सतीश कुमार ने अपने संगीत से भारतीय संगीत को विश्वपटल पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उनकी यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भारतीय संगीत के लिए भी गर्व का विषय है। डॉ. सतीश कुमार 2018 में 'विश्व के सबसे तेज़ पियानोवादक' का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
0 टिप्पणियाँ