दीदी की रसोई ट्रस्ट की ऋतु सिन्हा को सामाजिक सेवा के लिए मिला सम्मान

 


नोएडा, 9 मई:


दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष ऋतु सिन्हा को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सिद्धि रिद्धि संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा वर्षों से किए जा रहे सेवाकार्य और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।





सम्मान प्राप्त करने के बाद ऋतु सिन्हा ने कहा कि दीदी की रसोई ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य गरीब और असहाय बच्चों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराना, निर्धन कन्याओं की शादी में सहायता देना और महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने यह सम्मान उन सभी सहयोगियों को समर्पित किया जो उनके मिशन से जुड़े हुए हैं और इस प्रयास में सहयोग कर रहे हैं।





कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्ष पूजा वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में शहर की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया और समाज सेवा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिससे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ