चौधरी बाली सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने किसान एकता संघ छोड़ा,राजेंद्र चौहान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त



ग्रेटर नोएडा, 9 मई:

गांव तुगलपुर में किसान एकता महासंघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना की अगुवाई में सम्पन्न हुई। बैठक में चौधरी बाली सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने किसान एकता संघ छोड़कर किसान एकता महासंघ की सदस्यता ली। इसी दौरान संगठन का विस्तार करते हुए बाली सिंह को राष्ट्रीय संरक्षक, रामानंद कसाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजेंद्र चौहान को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही, राकेश नागर युवा प्रदेश अध्यक्ष, चेतन कसाना उपाध्यक्ष, शिव कुमार सचिव, ज्ञानचंद अंबावता मंडल उपाध्यक्ष, विकल अवाना मंडल सचिव बनाए गए। 




महिला मोर्चा में नेहा त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चौधरी बाली सिंह ने कहा कि अब वे पूरे भारत में किसानों की आवाज उठाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने घोषणा की कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के चलते संगठन किसी भी धरना-प्रदर्शन से फिलहाल दूर रहेगा। बैठक में मास्टर इंद्रपाल, पप्पू प्रधान, रवि नागर, डॉ. जाफर खान, सावित्री देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ