ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 सेक्टर-82 की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मिले नोएडा, 24 अगस्त 2026 : ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 सेक्टर-82 की स्ट्रीट लाइ...
ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 सेक्टर-82 की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मिले
नोएडा, 24 अगस्त 2026 : ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 सेक्टर-82 की स्ट्रीट लाइट और सौंदर्यीकरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने खंड प्रथम विद्युत यांत्रिकी के सीनियर मैनेजर संदीप भरता से सेक्टर-39 स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समस्याओं से संबंधित पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने पत्र में स्ट्रीट लाइट के गले हुए पोल बदलने, पॉकेट-7 के मुख्य गेट और अन्य पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए डेकोरेटिव लाइट पोल लगाने तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि खराब लाइटों को मरम्मत के बाद वापस आने में काफी समय लगता है, इसलिए इस प्रक्रिया में सुधार किया जाना चाहिए।
राघवेंद्र दुबे ने मुख्य गेट के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सीनियर मैनेजर का आभार भी व्यक्त किया। सीनियर मैनेजर संदीप भरता ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष को सभी कार्य जल्द कराने का आश्वासन दिया।


कोई टिप्पणी नहीं