Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ghaziabad Ration Shop Issue: न्याय खंड-1 और अभय खंड के पास खुलेगी सरकारी राशन की दुकान? 200 से अधिक लोगों ने सौंपा पत्र

इंदिरापुरम वार्ड-79 में सरकारी राशन दुकान की मांग, पार्षद ने डीएम से की मुलाकात गाजियाबाद, 24 अगस्त 2026 : इंदिरापुरम के वार्ड-79 के निवासि...


इंदिरापुरम वार्ड-79 में सरकारी राशन दुकान की मांग, पार्षद ने डीएम से की मुलाकात

गाजियाबाद, 24 अगस्त 2026 : इंदिरापुरम के वार्ड-79 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही सरकारी राशन की दुकान खोलने की मांग को लेकर स्थानीय पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने पहल की है। क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र देकर नजदीक सरकारी राशन की दुकान खोलने की मांग की थी। पार्षद ने शुक्रवार को जिलाधिकारी गाजियाबाद रविंद्र कुमार से मुलाकात कर हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपा और राशन कार्ड धारकों की समस्याओं से अवगत कराया।


पार्षद ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी को भी पत्र देकर न्याय खंड-1 और अभय खंड के आसपास सरकारी राशन की दुकान खोलने का अनुरोध किया। जिला पूर्ति अधिकारी ने मामले पर आगे विचार करने और जल्द दोबारा बुलाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द होगा।

वार्ड-79 के न्याय खंड-1 और मकनपुर विस्तार कॉलोनी में बड़ी संख्या में ईडब्ल्यूएस और निम्न आय वर्ग के परिवार रहते हैं। वर्तमान में सरकारी राशन की दुकान न्याय खंड-3 में है, जो कई लोगों के लिए काफी दूर पड़ती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वहां अत्यधिक भीड़ रहती है और कई बार चार से पांच घंटे लाइन में लगने के बाद भी राशन नहीं मिल पाता।


क्षेत्रवासियों ने राशन वितरण में घटतौली, डीलर के व्यवहार और राशन के साथ अन्य वस्तु खरीदने की कथित मजबूरी जैसी समस्याएं भी बताई हैं। इन परेशानियों के कारण कुछ लोग दिल्ली जाकर राशन लेने को मजबूर हो रहे हैं। पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने प्रशासन से क्षेत्र में नजदीक सरकारी राशन की दुकान खोलकर राशन कार्ड धारकों को राहत देने का अनुरोध किया है।







 

कोई टिप्पणी नहीं