शिव अर्चन-समरसता महाअभियान की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026 : 24 अगस्त को आयोजित होने वाले “शिव अर्चन-समरसता महाअभ...
शिव अर्चन-समरसता महाअभियान की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026 : 24 अगस्त को आयोजित होने वाले “शिव अर्चन-समरसता महाअभियान” की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम 5 बजे बिरला मंदिर स्थित संत कुटीर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अभियान से जुड़ी तैयारियों और आगामी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में संपर्क अभियान, आमंत्रण पत्रों की सूची तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी कार्ड लिस्ट साथ लाने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही समाज से जुड़े सहयोगी और समर्पित व्यक्तित्वों की जानकारी भी साझा करने को कहा गया है, ताकि अभियान का दायरा व्यापक किया जा सके।
आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं से डायरी और पेन साथ लाने तथा निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है। बैठक को अभियान की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यकर्ता बंधुओं से अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं