नोएडा में डॉ. महिपाल सिंह की पहल, जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क दवा बैंक को मिला सहयोग नोएडा, 23 अगस्त 2026 : जरूरतमंद मरीजों तक निःशुल्क दवा...
नोएडा में डॉ. महिपाल सिंह की पहल, जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क दवा बैंक को मिला सहयोग
नोएडा, 23 अगस्त 2026 : जरूरतमंद मरीजों तक निःशुल्क दवाएं पहुंचाने की मुहिम में समाजसेवी एवं फस्ट रिहैबवन फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह लगातार सहयोग कर रहे हैं। नोएडा लोक मंच की ‘दवा दान करें, उम्मीद बांटें’ पहल को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने लोगों से भी ऐसी सामाजिक मुहिम में सहयोग करने की अपील की, ताकि कोई मरीज दवा के अभाव में उपचार से वंचित न रहे।
डॉ. महिपाल सिंह ने नोएडा लोक मंच और फेलिक्स हॉस्पिटल की तीस रुपये में स्वास्थ्य परामर्श देने की पहल की भी सराहना की। इससे पहले भी उन्होंने कई स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर निःशुल्क दवा वितरण कराया है। इस बार उन्होंने लोक मंच के निःशुल्क दवा बैंक अभियान के लिए दवाइयों से भरे कई बॉक्स उपलब्ध कराए, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को इलाज में मदद मिल सके।
डॉ. महिपाल सिंह ने कहा कि सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। समाज ने उन्हें जो दिया है, उसे वापस लौटाने का यह छोटा सा प्रयास है। उन्होंने आगे भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग जारी रखने की बात कही। नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने सहयोग के लिए डॉ. महिपाल सिंह का आभार जताते हुए कहा कि समाज को ऐसे नेक विचार रखने वाले युवाओं की जरूरत है।
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं