Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Bilaspur Rashtriya Gaurav Samman: बिलासपुर में राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह, 41 हस्तियों के साथ हेमेन्द्र कुमार सम्मानित

बिलासपुर में राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह, Ninety Seconds PR के डायरेक्टर हेमेन्द्र कुमार सम्मानित बिलासपुर, 23 अगस्त 2026 : समाज कल्याण फेडर...


बिलासपुर में राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह, Ninety Seconds PR के डायरेक्टर हेमेन्द्र कुमार सम्मानित

बिलासपुर, 23 अगस्त 2026 : समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की हिमाचल प्रदेश इकाई की ओर से चंगर सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति सभागार में राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में हुए समारोह में राष्ट्र, समाज, भाषा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार मुख्य अतिथि रहे, जबकि कर्नल जसवंत सिंह चंदेल विशिष्ट अतिथि और जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 41 प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया।

इसी क्रम में Ninety Seconds PR के डायरेक्टर हेमेन्द्र कुमार को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि कर्नल जसवंत सिंह चंदेल ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। सामाजिक सरोकारों, जनसंपर्क एवं सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। सम्मान मिलने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हेमेन्द्र कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रदेश अध्यक्ष ललिता कश्यप ने कहा कि समारोह का उद्देश्य समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि संस्था भारतीय भाषा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षाविद, साहित्यकार, पत्रकार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने भाग लिया।

समारोह में राष्ट्रीय संरक्षक एवं शिक्षाविद डॉ. भरत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेंद्र बच्चन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिजीत कुमार श्रीवास्तव, राजस्थान अध्यक्ष डॉ. राम स्वरूप भटनागर तथा बिहार अध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। ललिता कश्यप ने कहा कि भाषा और संस्कृति समाज की पहचान हैं तथा इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। समारोह का समापन सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और भारतीय भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।






 

कोई टिप्पणी नहीं