नोएडा में रक्षाबंधन पर आत्मिक शक्ति, प्रेम और श्रेष्ठ मूल्यों का संदेश, स्नेह मिलन में उमड़े लोग नोएडा, 23 अगस्त 2026 : रक्षाबंधन के अवसर पर...
नोएडा में रक्षाबंधन पर आत्मिक शक्ति, प्रेम और श्रेष्ठ मूल्यों का संदेश, स्नेह मिलन में उमड़े लोग
नोएडा, 23 अगस्त 2026 : रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज, सेक्टर-51, नोएडा की ओर से गार्डेनिया ग्लोरी, सेक्टर-46 के क्लब हाउस में ‘स्नेह मिलन एवं ध्यान सत्र’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक जागृति, संगीत और सामाजिक सेवा के संगम के रूप में सामने आया। कार्यक्रम का संचालन पंकज माथुर ने किया। उन्होंने लोगों से स्वयं के लिए समय निकालकर आत्मचिंतन करने का संदेश दिया।
डॉ. सुचित्रा के आध्यात्मिक गीत के बाद मुख्य वक्ता बीके फाल्गुनी ने सच्चे प्रेम, स्वीकार्यता और अहंकार से मुक्त होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सच्चा प्रेम किसी को बदलने के प्रयास के बजाय उसे स्वीकार करने से जुड़ा है। बीके लीना ने राजयोग ध्यान सत्र कराया और आंतरिक शांति एवं स्थिरता से जुड़ने का संदेश दिया। बच्चों के नृत्य और युवतियों की स्किट ने कार्यक्रम में उत्साह भरा। बीके बहनों ने उपस्थित लोगों को राखी बांधकर प्रेम, आत्मीयता और शुभकामनाओं का संदेश दिया।
डॉ. आलोक वर्मा ने जीवन में सही मूल्यों और संस्कारों को अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में सात्विक भोजन और प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित राजयोग ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं