Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Bharthana Raksha Bandhan Event: भरथना ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र में रक्षाबंधन पर आत्मिक विकारों से मुक्ति का संकल्प

 भरथना में रक्षाबंधन पर आत्मिक विकारों से मुक्ति का संकल्प, राजयोग ध्यान से बांधा रक्षा सूत्र भरथना/इटावा, 23 अगस्त 2026 : प्रजापिता ब्रह्मा...

 भरथना में रक्षाबंधन पर आत्मिक विकारों से मुक्ति का संकल्प, राजयोग ध्यान से बांधा रक्षा सूत्र

भरथना/इटावा, 23 अगस्त 2026 : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू की गिरधारीपुरा स्थित भरथना शाखा के सेवा केंद्र में रविवार को रक्षाबंधन पर्व आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा शिव की स्मृति और दीप प्रज्वलन से बीके अनीता दीदी, प्रभारी ब्रह्माकुमारीज भरथना, सह प्रभारी बीके अंजलि बहन तथा बीके कीर्ति बहन ने किया। बीके अनीता दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के बीच बांधा जाने वाला धागा नहीं, बल्कि परमात्मा के स्नेह और पवित्रता का बंधन है। राजयोग और परमात्मा की याद से काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों से आत्मा की रक्षा की जा सकती है।

बीके अंजलि बहन और बीके कीर्ति बहन ने आत्म परिवर्तन, सकारात्मक सोच तथा विकारों और व्यसनों से मुक्ति का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र का उद्देश्य नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करना और मनुष्य में देवत्व जागृत करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी को राजयोग ध्यान कराया गया और रक्षा सूत्र बांधकर टोली प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बीके रविंद्र, बीके संतोष भाई, बीके राम महेश भाई, बीके अशोक भाई, बीके राजेंद्र भाई, बीके अहिवरन भाई, बीके दिनेश भाई, बीके प्रताप भाई सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।







कोई टिप्पणी नहीं