Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ghaziabad Journalist Meeting News: संगठन का विस्तार, परमानंद सागर प्रवक्ता और रोहित चौधरी बने हापुड़ जिला अध्यक्ष

 गाजियाबाद में एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट का विस्तार, अनिल कौशिक बने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गाजियाबाद, 23 अगस्त 2026 : एक्टिव जर्न...

 गाजियाबाद में एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट का विस्तार, अनिल कौशिक बने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

गाजियाबाद, 23 अगस्त 2026 : एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट की मासिक बैठक एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों के हितों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कई नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई तथा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गईं।

वरिष्ठ पत्रकार अनिल कौशिक को सर्वसम्मति से संगठन का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। परमानंद सागर को संगठन का प्रवक्ता और रोहित चौधरी को हापुड़ जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही विपुल कुमार और राय साहब ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के संरक्षक विवेक त्यागी, अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी, संगठन मंत्री पवन चौधरी एवं महामंत्री पंकज शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और नए सदस्यों का पटका एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

नवनियुक्त राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कौशिक ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को साथ लेकर संगठन को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

नवनियुक्त प्रवक्ता परमानंद सागर ने संगठन की नीतियों, गतिविधियों और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखने को प्राथमिकता बताया। हापुड़ के जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए जिले में संगठन का विस्तार करने और अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने की बात कही। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं को संगठन के मंच तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महामंत्री पंकज शर्मा ने स्वागत किया, जबकि संचालन संगठन मंत्री पवन चौधरी ने किया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी ने की। इस अवसर पर ललित चौधरी, ब्रजभूषण शर्मा, राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष विकास कुमार, महानगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।







कोई टिप्पणी नहीं