रायबरेली में महिला सशक्तिकरण को लेकर मेहंदी प्रतियोगिता, दो वर्गों में महिलाओं ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा रायबरेली, 23 अगस्त 2026 : ईशानी सामा...
रायबरेली में महिला सशक्तिकरण को लेकर मेहंदी प्रतियोगिता, दो वर्गों में महिलाओं ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा
रायबरेली, 23 अगस्त 2026 : ईशानी सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से महिला सशक्तिकरण के उपलक्ष्य में गुरु गोविंद सिंह पार्क में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा, राइजिंग चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव तथा गायत्री परिवार की मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी मीना सिंह मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता को ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया। ग्रुप ए में रिचा ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और सोनालिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में शालिनी प्रथम, इकरा अली द्वितीय और मनीषा तृतीय रहीं। संस्था की अध्यक्ष अर्पणा वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों, संरक्षकों और सदस्यों का आभार जताया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नीतू प्रजापति, सचिव आर.सी. श्रीवास्तव, संरक्षक ज्योति शुक्ला, रितु सिंह, शालिनी टंडन, एडवोकेट शिवम श्रीवास्तव, सपना कश्यप, सौरभ श्रीवास्तव, शिवकुमार यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं