नोएडा में IIA की 35वीं AGM में जुटेंगे देशभर के उद्यमी, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि नोएडा, 24 अगस्त 2026 : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA...
नोएडा में IIA की 35वीं AGM में जुटेंगे देशभर के उद्यमी, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
नोएडा, 24 अगस्त 2026 : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं Annual General Meeting का आयोजन 1 सितंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे The Weddings Dot, गौतमबुद्ध नगर में होगा। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। AGM में देशभर के उद्यमी और IIA सदस्य उद्योगों की चुनौतियों, MSME क्षेत्र की भूमिका और वैश्विक बाजारों में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में Outstanding MSMEs को MSME Awards से सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में IIA नोएडा चैप्टर के चेयरमैन नवीन गुप्ता ने बिजली, जलापूर्ति समेत औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी सदस्यों से AGM को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान सचिव श्वेता बंसल और कोषाध्यक्ष CA मनीष गुप्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं