भरथना के गंगासागर धाम में मेहंदी प्रतियोगिता, बालिकाओं और महिलाओं ने दिखाया हुनर भरथना/इटावा, 24 अगस्त 2026 : ओम पागल बाबा गंगासागर धाम में ...
भरथना के गंगासागर धाम में मेहंदी प्रतियोगिता, बालिकाओं और महिलाओं ने दिखाया हुनर
भरथना/इटावा, 24 अगस्त 2026 : ओम पागल बाबा गंगासागर धाम में रविवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की दो सैकड़ा से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के आयोजक पीठाधीश्वर एवं मुख्य न्यासी श्यामसुंदर दास ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीता पोरवाल और टीएसआई सूबेदार सिंह मौजूद रहे। मुख्य आचार्य पंडित आशु शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक एवं निर्णायक मंडल में गीता यादव, एसआई, एडवोकेट मीनाक्षी चौहान और शिक्षिका बरखा गहलोत शामिल रहीं।
निर्णायक मंडल ने मेहंदी की डिजाइन, सफाई, रचनात्मकता और कलात्मकता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में रितिका तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 3100 रुपये का पुरस्कार जीता। निशा बानो द्वितीय स्थान पर रहीं और उन्हें 2100 रुपये का पुरस्कार मिला। स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 1100 रुपये का पुरस्कार हासिल किया। इसके अलावा चयनित टॉप-20 बालिकाओं को विशेष उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं