ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। पति विपिन के बाद अब सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलि...
ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। पति विपिन के बाद अब सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पति के अलावा सास, ससुर और विपिन के भाई के खिलाफ केस दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक निक्की की सास दयावती जिम्स अस्पता के पास से पकड़ी गई है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रविवार को दयावती अस्पताल में भर्ती अपने बेटे विपिन को देखने जा रही थी, इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। विपिन आज पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया था। उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की थी जिसके बाद पुलिस को मजबूरन उस पर गोली चलानी पड़ी। गोली उसके पैर में लगी। वह फिलहाल जिम्स अस्पताल में भर्ती है।
विपिन पर आरोप है कि उसने निक्की भाटी को बेरहमी से मारकर उसकी हत्या कर दी थी। निक्की की बहन कंचन की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो वायरल हो हुए। इनमें से एक में विपिन निक्की के बाल पकड़कर घसीटता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक विपिन ने उसके 8 साल के बेटे के सामने ही पीट-पीटकर उसे आग के हवाले कर दिया।
एक वीडियो में बच्चे का बयान भी सामने आया है। बच्चा ने कहा, पापा ने मम्मी को चाटा मारा और फिर कुछ डालकर लाइटर से आग लगा दी। निक्की की बहन कंचन ने बताया कि उसकी और निक्की की शादी साल 2016 में एक ही घर में हुई। निक्की की शादी विपिन और कंचन की शादी उसके भाई रोहित से हुई थी।
कोई टिप्पणी नहीं