Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया था विपिन भाटी, खूब हुई थी पिटाई, निक्की हत्याकांड मामले में खुलासा

ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की भाटी को जिंदा जलाने के आरोपी विपिन भाटी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक के उसका किस...


ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की भाटी को जिंदा जलाने के आरोपी विपिन भाटी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक के उसका किसी अन्य महिला से संबंध था। इस बात का दावा खुद निक्की के पिता ने एक इंटरव्यू में किया। इस बीच अब खबर है कि पिछले साल यानी 2024 में विपिन को किसी अन्य महिला के साथ घूमते हुए पकड़ा गया था और इसके बाद उसकी पिटाई भी हुई थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में, विपिन भाटी को उसी के परिवार ने दिल्ली में एक अन्य महिला के साथ घूमते हुए पकड़ा था और फिर वहीं उसकी पिटाई भी हुई थी। विपिन ने दहेज की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर में निक्की भाटी को जिंदा जलाकर मारने का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने उसके साथ-साथ निक्की की सास, ससुर और विपिन के भाई के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को विपिन को हिरासत में ले लिया था। रविवार को पुलिस हिरासत से उसने भागने की कोशिश भी की। इसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी और गोली उसके पैर पर लगी।

निक्की की बहन कंचन के मुताबिक गुरुवार रात को विपिन भाटी ने निक्की के साथ मारपीट कर उसे जिंदा जला दिया था। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें विपिन निक्की के बाल पकड़कर उसे घसीटते नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक निक्की को उसके 8 साल के बेटे के सामने जलाया गया। एक अन्य वीडियो में उसके बेटे का बयान भी सामने आया है जिसमें वह कहता है कि पापा ने मम्मी को चाटा मारा और फिर कुछ डालकर जिंदा जला दिया।


कंचन ने बताया कि साल 2016 में उसकी और निक्की की शादी एक ही परिवार में हुई थी। शादी में उन्हें एसयूवी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद उनकी दहेज को लेकर मांग खत्म नहीं हुई। इसके बाद उन्हें एक और गाड़ी दी गई थी लेकिन फिर उन्होंने 35 लाख रुपए की मांग की। कंचने ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले निक्की को काफी प्रताड़ित करते थे। निक्की की मां ने बताया कि उसे घर भी ले आया गया था लेकिन फिर ससुराल वाले माफी मांगकर उसे वापस ले गए।




कोई टिप्पणी नहीं