इटावा जिले के चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला महानंद में सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई अवैध कब्र से हड़कंप मच गया। कब्र पर ...
इटावा जिले के चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला महानंद में सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई अवैध कब्र से हड़कंप मच गया। कब्र पर "चिड़िया हसीना" लिखा हुआ था, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी ब्रह्मानंद कठेरिया के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों से पूछताछ में भी कब्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर से जमीन को समतल करा दिया। फिलहाल, मामला जांच के अधीन है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कब्र किसने और क्यों बनाई। प्रशासन ने ग्रामीणों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई की।
कोई टिप्पणी नहीं