Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन, कालदबरी में किसानों ने लिया टिकाऊ खेती का संकल्प

  कालदबरी, राजनांदगांव, 11 जून 2025: विकासखंड छुरिया के ग्राम कालदबरी में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक जागरूकता शिविर आयोजित हु...

 



कालदबरी, राजनांदगांव, 11 जून 2025:

विकासखंड छुरिया के ग्राम कालदबरी में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। इसमें ऑल्वा फाउंडेशन और सृष्टिपूजा एफपीओ, डोंगरगांव का सहयोग रहा। सरपंच जंत्री बाई, उपसरपंच टैटूराम रावते और सचिव तोरण लाल राणा की मौजूदगी में किसानों को प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण की जानकारी दी गई।




कृषि विशेषज्ञ विश्वास त्रिपाठी ने पराली प्रबंधन, राइस फॉलो में वैकल्पिक फसलों और वैज्ञानिक तरीकों से अधिक उत्पादन पर चर्चा की। ऑल्वा फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमशंकर जेठमल साहू ने एफपीओ की भूमिका समझाते हुए किसानों को संगठित होकर काम करने, सीधे बाजार से जुड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने पर जोर दिया।


कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीएम किसान और फसल बीमा योजना की जानकारी भी दी गई। अंत में किसानों ने टिकाऊ खेती अपनाने का संकल्प लिया।




कोई टिप्पणी नहीं