नोएडा: UPI भुगतान व्यवस्था में MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क लागू किए जाने के विरोध में नोएडा महानगर कांग्रेस ने शुक्रवार को सिटी मज...
नोएडा: UPI भुगतान व्यवस्था में MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क लागू किए जाने के विरोध में नोएडा महानगर कांग्रेस ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
मुकेश यादव ने कहा कि MDR शुल्क लागू होने से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आम लोगों और व्यापारियों के हित में सुलभ बनाए रखने की मांग की।
एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने केंद्र सरकार से इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में शहाबुद्दीन, फिरे सिंह नागर, लियाकत चौधरी, ललित अवाना, यतेन्द्र शर्मा, संजय तनिजा, राहुल पांडे, डॉ. सीमा, रामकुमार शर्मा, वसील, सुशील कुमार नवानी और सुरेंद्र रावत समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं