नोएडा, 12 सितंबर। आर्किटेक्चरल हार्डवेयर और डिजिटल एक्सेस सॉल्यूशन ब्रांड क्यूबा (QUBA) ने अपने नए प्रोडक्ट्स सफलता 2.0, SEPTABOLT, TORQ और ...
नोएडा, 12 सितंबर। आर्किटेक्चरल हार्डवेयर और डिजिटल एक्सेस सॉल्यूशन ब्रांड क्यूबा (QUBA) ने अपने नए प्रोडक्ट्स सफलता 2.0, SEPTABOLT, TORQ और हिंज की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी के मुताबिक इन प्रोडक्ट्स को सुरक्षा, मजबूती, सुविधा और आधुनिक डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
सफलता 2.0 कारपेंटर, डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसमें पॉइंट्स, रिवॉर्ड्स, गेम्स और परिवार से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं। वहीं SEPTABOLT को 7-डेडबोल्ट मेन डोर रिम लॉक के रूप में पेश किया गया है, जबकि TORQ फर्नीचर, अलमारी और वार्डरोब की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने हिंज की नई रेंज भी पेश की है।
क्यूबा के अनुसार, 16 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ कंपनी के पास 11 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स, 10 हजार से अधिक डीलर और 115 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर हैं। इसके उत्पाद देशभर के 125 से अधिक शहरों में उपलब्ध हैं।

कोई टिप्पणी नहीं