नोएडा, 6 सितंबर 2026 : लोटस बुलेवार्ड में छह सप्ताह तक चले खेल महाकुंभ का रविवार को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। 23 जुलाई से...
खेल महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, तैराकी, स्केटिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, स्क्वैश, टेबल टेनिस, कैरम, पूल, स्नूकर और बिलियर्ड्स सहित 12 खेल विधाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में सभी टावरों के निवासियों से 750 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इंटर-टावर मुकाबलों ने आयोजन को और रोमांचक बनाया। क्लब क्रिकेट और फुटबॉल टूर्नामेंट में खेल प्रेमियों और सोसायटी के लोगों की विशेष रुचि देखने को मिली।
भव्य समापन समारोह में प्रतिभागियों के प्रदर्शन, धैर्य और खेल भावना को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान 110 स्वर्ण, 110 रजत और 220 कांस्य पदक प्रदान किए गए। प्रतिभागियों को व्यक्तिगत प्रमाण पत्र भी दिए गए, जबकि विजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया।
खेल महाकुंभ का संचालन LBAOA सदस्य वरुण खंडेलवाल और खेल समिति के प्रमुख श्याम सुंदर खुराना के नेतृत्व में किया गया। लोटस बुलेवार्ड अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (LBAOA) के सहयोग के साथ विभिन्न खेलों के संयोजकों और उनकी टीमों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि छह सप्ताह चले इस खेल महोत्सव ने सोसायटी के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, खेल भावना और आपसी भाईचारे के लिए एक साझा मंच दिया। आयोजन ने सामुदायिक एकजुटता को मजबूत करने के साथ यह संदेश भी दिया कि खेल विभिन्न आयु वर्गों और पीढ़ियों को एक साथ जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)




कोई टिप्पणी नहीं