नई दिल्ली। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित *फेडरेशन ऑफ एमएसएमई* में *सुखमणि इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन, बवाना* द्वारा ‘*बचत का महत्व’ विषय पर व...
नई दिल्ली। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित *फेडरेशन ऑफ एमएसएमई* में *सुखमणि इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन, बवाना* द्वारा ‘*बचत का महत्व’ विषय पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व **सरला अरोड़ा* ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत से जुड़े सदस्यों को बचत, सही निवेश और बेहतर वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर *मोटिवेशनल स्पीकर राजेश टैगोर* ने उपस्थित सदस्यों को बचत और निवेश के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए नियमित बचत के साथ-साथ सही जगह पर निवेश करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने सदस्यों के विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए वित्तीय नियोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने राजेश टैगोर से बचत एवं निवेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और अपने विचार भी साझा किए।
इस अवसर पर *फेडरेशन के सेक्रेटरी राजीव गोयल, **सुखमणि इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन बवाना के प्रेसिडेंट तेजिंदर सिंह, **वाइस प्रेसिडेंट नरिंदर सिंह, **कैशियर सुभाष कुकरेजा, **ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरमीत सिंह* तथा एग्जिक्यूटिव्स *हरविंदर भट्टी, राहुल कपूर, अनिल कुमार, कवलप्रीत सिंह और जगदीप सिंह* सहित एसोसिएशन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। बैठक में बचत और निवेश को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई तथा सदस्यों ने वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को उपयोगी और आवश्यक बताया।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं