Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Model With Voice Fashion Runway 2026: दिल्ली के हयात होटल में हुआ भव्य फैशन शो का आयोजन, महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा

दिल्ली, 15 सितंबर 2026 : होटल हयात में Model With Voice Fashion Runway 2026 का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, टैलेंट और महिला सशक्तिकरण को समर्...


दिल्ली, 15 सितंबर 2026 : होटल हयात में Model With Voice Fashion Runway 2026 का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, टैलेंट और महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम में विभोर अग्रवाल, वरुण झाम्ब, प्रोफेसर डॉ. कपिल मिश्रा, अमजद हबीब, अंकित नागपाल और जानवी झिल्लर सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शो डायरेक्टर पूजा ढांकेर रहीं, जिन्होंने पूरे आयोजन को शानदार तरीके से संचालित किया। स्टे वेल, रोजा, मां, क्राफ्ट और निवोरा कार्यक्रम के स्पॉन्सर्स के रूप में जुड़े।


कार्यक्रम के दौरान मॉडल्स ने पूरे आत्मविश्वास और शानदार अंदाज में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके स्टाइल, कॉन्फिडेंस और ग्रेस ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इस अवसर पर MWV की फाउंडर कारा ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा और आवाज के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। MWV की को-फाउंडर अमिता गोयल ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को नई उड़ान देने का अवसर प्रदान करते हैं।


कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर एवं ऑथर सेरी ने भी शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए आत्मविश्वास, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों और उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले लोगों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। Model With Voice Fashion Runway 2026 ने फैशन के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को एक मजबूत मंच प्रदान किया।







 

कोई टिप्पणी नहीं