हैदराबाद/नई दिल्ली, 12 सितंबर 2026 : अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, नई दिल्ली का 15वां तीन दिवसीय महा सम्मेलन 10 से 12 सितंबर 20...
हैदराबाद/नई दिल्ली, 12 सितंबर 2026 : अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, नई दिल्ली का 15वां तीन दिवसीय महा सम्मेलन 10 से 12 सितंबर 2026 तक देश की प्रतिष्ठित उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री कुमार मोरगलम ने किया। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा विश्वविद्यालय कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
सम्मेलन के अंतिम दिन 12 सितंबर को महासंघ के आगामी तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का विधिवत चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन (DUCKU) के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
देवेंद्र शर्मा के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, संघर्षशील नेतृत्व और कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता से महासंघ को और मजबूती मिलेगी।
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ पिछले लगभग 50 वर्षों से देशभर के विश्वविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान, सेवा-सुरक्षा एवं न्यायपूर्ण मांगों के लिए निरंतर संघर्षरत है। महासंघ ने सदैव कर्मचारियों की एकता और उनके अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महासचिव रविन्द्र कुमार पांडे एवं समस्त पदाधिकारियों ने देवेंद्र शर्मा को शुभकामनाएं दीं और कर्मचारी हितों के लिए संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

कोई टिप्पणी नहीं