आगामी त्योहारों—रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा—के आयोजनों को बेहद व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने तीन विशेष स...
आगामी त्योहारों—रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा—के आयोजनों को बेहद व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने तीन विशेष समितियों का गठन किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर बनाई गई ये समितियां आयोजन स्थलों की समय रहते समीक्षा करेंगी और उन्हें अंतिम रूप देंगी. इसके साथ ही ये समितियां इन स्थानों पर नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, बिजली आपूर्ति और चिकित्सा व्यवस्था की कड़ी निगरानी भी सुनिश्चित करेंगी, ताकि राजधानीवासी पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मना सकें.
🎭 2. रामलीला की तैयारियों की जिम्मेदारी मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह को, सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेंगी जरूरी एनओसी
दिल्ली में होने वाली रामलीलाओं के लिए स्थानों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए गठित समिति की कमान समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह को सौंपी गई है, जिसमें कई विधायकों को सदस्य बनाया गया है. यह समिति जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सभी जरूरी एनओसी जारी कराएगी. साथ ही रामलीला स्थलों पर पेयजल, एंबुलेंस, अग्निशमन, सुरक्षा, मोबाइल शौचालय, यातायात और निर्बाध बिजली के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, वोकल फॉर लोकल और नशा मुक्त भारत जैसे अहम संदेशों को भी बढ़ावा दिया जाएगा.
🌺 3. दुर्गा पूजा और छठ पूजा की व्यवस्था संभालेंगे मंत्री कपिल मिश्रा, घाटों और कृत्रिम तालाबों की होगी विशेष निगरानी
दुर्गा पूजा और छठ पूजा दोनों महत्वपूर्ण पर्वों के लिए गठित समितियों की अध्यक्षता पर्यटन व कला-संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा करेंगे. ये समितियां पूजा स्थलों और छठ घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, फॉगिंग, मेडिकल सहायता और बिजली की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी. दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम या अस्थायी तालाबों की व्यवस्था और विसर्जन के बाद सफाई सुनिश्चित करना भी इनके दायरे में होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इन आयोजनों में किसी को भी कोई असुविधा न हो.

कोई टिप्पणी नहीं