Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Viksit Uttar Pradesh Youth Dialogue: जेएनयू की प्रो. पूनम कुमारी की अध्यक्षता में हुआ संवाद, रोजगार और विकास पर चर्चा

एटा,उतर प्रदेश। योगी पथ: बेमिसाल संवाद श्रृंखला-2 के अंतर्गत ‘युवा फॉर विकसित उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम एटा,यूपी.में आयोजित किया गया।जेएनयू,न...


एटा,उतर प्रदेश। योगी पथ: बेमिसाल संवाद श्रृंखला-2 के अंतर्गत ‘युवा फॉर विकसित उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम एटा,यूपी.में आयोजित किया गया।जेएनयू,नई दिल्ली की प्रो.पूनम कुमारी के संयोजन और अध्यक्षता में आयोजित इस संवाद का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को यू.पी.की विकास यात्रा से जोड़ने के साथ उनकी आकांक्षाओं,अनुभवों और सुझावों को व्यापक मंच प्रदान करना रहा।इसमें पूरे प्रदेश के युवाओं की भागीदारी रही।
     

प्रो.पूनम कुमारी ने युवाओं के साथ उत्तर प्रदेश के विकास,शिक्षा,रोजगार, कौशल विकास,महिला सशक्तीकरण,उद्यमिता और तकनीकी प्रगति जैसे विषयों पर विचार साझा किए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवा केवल प्रदेश का भविष्य नहीं,बल्कि वर्तमान की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण सहभागी भी हैं।उन्होंने युवाओं से शिक्षा और ज्ञान के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया, और साथ ही विकसित उत्तर प्रदेश’ के लिए योगी का हाथ मजबूत करने का संकल्प दिलाया।उन्होंने एमएसएमई,एक जिला एक उत्पाद(ओडीओपी),महिला सुरक्षा के क्षेत्र में हुए अनुभवों और युवा रोजगार जैसे विषयों पर भी चर्चा की। 
     
एटा के समाजसेवी मानवेन्द्र मनु ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमताओं का सकारात्मक उपयोग करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
    

कार्यक्रम में युवा और ‘जेन ज़ी’ वक्ता डॉ. शिवानी सक्सेना,धीरज सिंह,शैलेंद्र कुमार,आलोक कुमार, अजय पमार,यत्येन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह,धीरेंद्र सिंह और तरुण सिंह ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।धीरज सिंह ने बताया कि प्रदेश में सपा और बसपा सरकार को मिलाकर 15 साल में 4 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं,जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 8 लाख से अधिक यानी दुगुनी सरकारी भर्तियां हुई हैं।महिला सशक्तीकरण के संबंध में अपने सर्वेक्षण अनुभव साझा करते हुए उन्होंने युवा महिलाओं में बढ़ते आत्मविश्वास की चर्चा की।आलोक कुमार ने आंकड़ों के माध्यम से प्रदेश में विकास की दिशा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब,डिजिटल शिक्षण सामग्री और टैबलेट जैसी पहलों का उल्लेख किया।मनमोहन सिंह ने सुशासन और ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति का उल्लेख करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना की।
   

कार्यक्रम के दौरान युवा वक्ताओं ने डिजिटल तकनीक,स्टार्टअप, स्वरोजगार,कौशल विकास और नवाचार को युवाओं के लिए नए अवसरों का माध्यम बताया।संवाद के दौरान युवाओं में प्रदेश के विकास को लेकर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।प्रतिभागियों ने योगी के नेतृत्व में विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। शकार्यक्रम का संचालन डॉ.शिवानी सक्सेना ने किया।
   
कार्यक्रम के दौरान युवाओं की भागीदारी के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।यह आयोजन सफल और सार्थक रहा।







 

कोई टिप्पणी नहीं