Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

BJP Councillor Harish Karakoti: सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे पार्षद हरीश कड़ाकोटी, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया सम्मान

गाजियाबाद, 23 सितंबर 2026। वार्ड-79 के निगम पार्षद (पूर्व सैनिक) श्री हरीश कड़ाकोटी ने  अपना जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक तरीके...


गाजियाबाद, 23 सितंबर 2026। वार्ड-79 के निगम पार्षद (पूर्व सैनिक) श्री हरीश कड़ाकोटी ने  अपना जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक तरीके से अपने वार्ड के समस्त सफाई कर्मियों के साथ मनाया।

इस अवसर पर पार्षद जी ने सभी सफाई कर्मियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए किए जा रहे अथक परिश्रम के लिए आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में सफाई नायक राजेश जी और रिंकू जी ने अपने सभी साथियों के साथ पार्षद हरीश कड़ाकोटी जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने कहा, "हमारे सफाई वीर ही हमारे वार्ड के असली हीरो हैं। इनकी मेहनत से ही हमारा वार्ड स्वच्छ रहता है। इसलिए मैंने तय किया था कि अपना जन्मदिन इन्हीं के साथ मनाऊंगा। यह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।"


कार्यक्रम में उपस्थित सभी सफाई कर्मियों व मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं  ने पार्षद जी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की ।







 

कोई टिप्पणी नहीं