Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Rashtriya Ekta Manch Appointment: संगठन को मजबूती देने के लिए रुचि सिंह को बनाया गया महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

गाजियाबाद, 22 सितंबर 2026। राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा संगठन के विस्तार एवं महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्त...


गाजियाबाद, 22 सितंबर 2026। राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा संगठन के विस्तार एवं महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन की ओर से श्रीमती रुचि सिंह जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामजी लाल वैष्णव जी के सानिध्य में और राष्ट्रीय महासचिव श्री पंकज शर्मा जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा) के पद पर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र के अनुसार, संगठन में उनकी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती रुचि सिंह जी अपने नेतृत्व एवं कर्मठता के माध्यम से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों और विस्तार को गति देंगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं संस्थापक पंडित संतोष मिश्रा जी ने श्रीमती रुचि सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व महिला मोर्चा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्रीमती सिंह संगठन के उद्देश्यों एवं विचारधारा के अनुरूप समाजहित, सेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान देंगी।

पंडित संतोष मिश्रा जी ने उनके उज्ज्वल, सफल एवं सार्थक कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि संगठन की महिला शक्ति को एकजुट कर समाज में सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।







 

कोई टिप्पणी नहीं