ग्रेटर नोएडा। आगामी 15 नवंबर को आगरा में होने वाले दलित महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बैठक आयो...
ग्रेटर नोएडा। आगामी 15 नवंबर को आगरा में होने वाले दलित महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
रामजी लाल सुमन ने भाजपा पर दलितों और पिछड़ों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से सभी को समान अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आगरा में होने वाले महासम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की बात कहते हुए उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं से भी भागीदारी की अपील की।
जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि सपा सामाजिक न्याय और पीडीए के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं