यमुना संरक्षण को संत मिलन, बाबा हरिदास और स्वामी संजीव ने लिया संघर्ष का संकल्प नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026 : राजधानी में यमुना संरक्षण और सना...
यमुना संरक्षण को संत मिलन, बाबा हरिदास और स्वामी संजीव ने लिया संघर्ष का संकल्प
नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026 : राजधानी में यमुना संरक्षण और सनातन संस्कृति की रक्षा को लेकर संत मिलन आयोजित हुआ। श्री प्रीतम धाम दशमेश घाट चैरिटेबल ट्रस्ट के यमुना पुत्र बाबा हरिदास और यमुना बचाओ हस्ताक्षर अभियान के प्रमुख बाबा हरिदास की भारत रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी संजीव प्रकाश योगी से विशेष भेंट हुई। दोनों संतों ने यमुना को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए मिलकर अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बाबा हरिदास करीब 20 वर्षों से यमुना की स्वच्छता और अविरलता के लिए कार्य कर रहे हैं। दशमेश घाट पर वे नियमित रूप से यज्ञ, हवन और गायत्री मंत्र के माध्यम से यमुना संरक्षण का संदेश देते हैं। स्वामी संजीव प्रकाश योगी ने कहा कि वे हर परिस्थिति में बाबा हरिदास के साथ खड़े रहेंगे और पेड़-पौधों, गौ संरक्षण तथा यमुना संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर बाबा हरिदास ने भगवा साल पहनाकर स्वामी संजीव प्रकाश योगी का स्वागत किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के महामंत्री डॉ. आर.पी. सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राम वचन चौधरी, राधा वारणम स्वामी, सलाहकार गजराज महाराज, आईटी सेल प्रमुख मोहित, मीडिया प्रभारी पल्लवी, दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रेयांशी सिंहानिया, महक कनौजिया, नंदनी कनौजिया और सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। दोनों संतों ने यमुना को निर्मल बनाने तक अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं