Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Manusmriti Presentation News: यमुना पुत्र बाबा हरिदास ने श्रीयांशी सिंहानिया को भेंट की मनुस्मृति, सनातन संस्कृति पर हुई चर्चा

यमुना पुत्र बाबा हरिदास ने श्रीयांशी सिंहानिया को भेंट की मनुस्मृति नई दिल्ली, 14 अगस्त 2026 : यमुना संरक्षण और भारतीय संस्कृति से जुड़े कार...



यमुना पुत्र बाबा हरिदास ने श्रीयांशी सिंहानिया को भेंट की मनुस्मृति

नई दिल्ली, 14 अगस्त 2026 : यमुना संरक्षण और भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यों के लिए सक्रिय यमुना पुत्र बाबा हरिदास ने प्रो हिंदुस्तान टीवी की मुख्य संपादक श्रीयांशी सिंहानिया को मनुस्मृति भेंट की। श्रीयांशी सिंहानिया ने बाबा हरिदास से मनुस्मृति सम्मानपूर्वक प्राप्त की। इस दौरान सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं तथा प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन को लेकर विचार साझा किए गए। बाबा हरिदास लंबे समय से यमुना की स्वच्छता, अविरलता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं।

श्रीयांशी सिंहानिया ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए वेदों तथा प्राचीन ज्ञान परंपराओं को समझना और संरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्कृति का संरक्षण केवल धार्मिक ग्रंथों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें नदियों, पेड़-पौधों, गौवंश, प्रकृति और जीव-जंतुओं की रक्षा भी शामिल है। उन्होंने लोगों से भारतीय संस्कृति के साथ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

इस अवसर पर मनुस्मृति का भेंट किया जाना भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प का प्रतीक बताया गया। बाबा हरिदास ने यमुना संरक्षण के साथ सनातन संस्कृति और प्रकृति के प्रति जनजागरण को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।







 

कोई टिप्पणी नहीं