Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ghaziabad Shiv Kanwar Camp: शालीमार गार्डन में शिव कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ, सविंदर भाटी रहे मुख्य अतिथि

सविंदर भाटी की मौजूदगी में शिव कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ गाजियाबाद, 8 अगस्त 2026 : शालीमार गार्डन में अशोक भड़ाना शिव कांवड़ सेवा सम...



सविंदर भाटी की मौजूदगी में शिव कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ

गाजियाबाद, 8 अगस्त 2026 : शालीमार गार्डन में अशोक भड़ाना शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा आयोजित शिव कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, के.पी. सिंह कसाना एवं गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। इसके बाद अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और कांवड़ यात्रियों की सेवा का शुभारंभ किया। आयोजकों ने अतिथियों को पगड़ी, पुष्पमाला, पटका, स्मृति चिह्न एवं भोलेनाथ का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।



सविंदर भाटी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से भड़ाना परिवार पिछले करीब 15 वर्षों से लगातार कांवड़ सेवा शिविर लगाकर शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा कर रहा है। के.पी. सिंह कसाना ने कहा कि दिवंगत भाई की स्मृति में प्रत्येक वर्ष कांवड़ियों की सेवा करना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। अशोक भाटी ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं है और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करते हैं।



इस अवसर पर सुबोध भड़ाना, सुखबीर मास्टर, पप्पू पहलवान, सचिन चौधरी, विकास चौधरी और सुमित मावी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं शिवभक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे।







 

कोई टिप्पणी नहीं