Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

CTI Delhi Merchant Conference: मेयर प्रवेश वाही की मौजूदगी में CTI सम्मेलन, 400 व्यापारी संगठनों ने उठाए मुद्दे

 मेयर प्रवेश वाही की मौजूदगी में CTI सम्मेलन, 400 व्यापारी संगठनों ने उठाए कारोबार से जुड़े मुद्दे नई दिल्ली, 8 अगस्त 2026 : दिल्ली में व्या...


 मेयर प्रवेश वाही की मौजूदगी में CTI सम्मेलन, 400 व्यापारी संगठनों ने उठाए कारोबार से जुड़े मुद्दे

नई दिल्ली, 8 अगस्त 2026 : दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में राजधानी के 400 से अधिक व्यापारी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में दिल्ली के बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार से त्वरित समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम में दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही, दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली, बिजनेस एक्सपर्ट भारती तनेजा और जय मदान सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल और महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने बताया कि सम्मेलन में व्यापारिक प्रतिनिधियों ने दिल्ली में ट्रेड एंड इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के गठन की मांग रखी। प्रस्ताव के अनुसार बोर्ड में सरकार, MCD, DDA और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए, ताकि कारोबारियों को अपनी समस्याएं रखने के लिए स्थायी मंच मिल सके। सम्मेलन में बाजारों में अतिक्रमण, पार्किंग की कमी, सीवर, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान की मांग भी उठी।

औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने, औद्योगिक प्लॉटों को फ्री होल्ड करने तथा बिजली-पानी की बेहतर आपूर्ति की मांग की। व्यापारियों ने दिल्ली मास्टर प्लान 2041 को जल्द लागू करने, GST संबंधी समस्याओं का समाधान, ई-कॉमर्स कंपनियों की भारी छूट पर नियमन तथा ट्रेड एवं स्वास्थ्य लाइसेंस की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग भी रखी।

सम्मेलन में अर्जुन कुमार, धीरज धर गुप्ता, विनय नारंग, सुरेश अग्रवाल, गुरमीत अरोड़ा, हुकुम नाकरा, राहुल अग्रवाला, श्याम सुंदर अग्रवाल, भगवान बंसल, सुशील गोयल और चंद्र भूषण गुप्ता सहित व्यापारिक नेताओं को बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली में 100 नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे और पार्किंग माफिया पर कार्रवाई कर व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।







कोई टिप्पणी नहीं