Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Bharthana Thana Samadhan Divas: भरथना थाने में समाधान दिवस आयोजित, तहसीलदार दिलीप कुमार ने सुनीं समस्याएं

भरथना में थाना समाधान दिवस, छह शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण भरथना/इटावा, 8 अगस्त 2026 : थाना भरथना परिसर में शनिवार को थाना समाधान द...



भरथना में थाना समाधान दिवस, छह शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण

भरथना/इटावा, 8 अगस्त 2026 : थाना भरथना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार दिलीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में रमायन गांव निवासी रूबी ने ससुरालीजनों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। नगला धना निवासी कोमल सिंह ने खेत में गिरे नीम के पेड़ को काटने से रोकने पर धमकी देने, आजाद रोड निवासी हीरालाल ने बेचे गए प्लॉट पर कब्जा-दखल न दिलाए जाने और चंदेठी गांव निवासी धर्मेंद्र ने पट्टे की भूमि की पैमाइश के बाद मेड़ न बांधने की शिकायत की। साम्हों निवासी संजीव कुमार ने पत्नी काजल को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद मायके न पहुंचने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जांच कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी, साम्हों चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह समेत पुलिसकर्मी और क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।







 

कोई टिप्पणी नहीं