भरथना में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो की मौत, मासूम समेत तीन गंभीर भरथना/इटावा, 8 अगस्त 2026 : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चैनल नं...
भरथना में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो की मौत, मासूम समेत तीन गंभीर
भरथना/इटावा, 8 अगस्त 2026 : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 276 के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार शकीला बानो और चालक मोहम्मद जमाल की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय ताहिरा बानो समेत मोहम्मद फिरोज और रिहाना बानो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भरथना और सैफई पीजीआई पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, झांसी के उनाव गेट चौकी क्षेत्र निवासी परिवार दो कारों से बरेली उर्स में शामिल होने जा रहा था। भरथना-अछल्दा क्षेत्र के बीच चैनल नंबर 276 पर कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग अंदर फंस गए। पीछे दूसरी कार से आ रहे परिजनों ने सूचना दी, जिसके बाद यूपीडा टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।
सीएचसी भरथना में शकीला बानो को मृत घोषित किया गया, जबकि सैफई पीजीआई में मोहम्मद जमाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं