Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Vasant Kunj A Block Independence Day 2026: वसंत कुंज ए ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, RWA ने फहराया तिरंगा

वसंत कुंज ए ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026 : दिल्ली के वसंत कुंज ए ब्लॉक में आरडब्ल्यूए द्वारा...



वसंत कुंज ए ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026 : दिल्ली के वसंत कुंज ए ब्लॉक में आरडब्ल्यूए द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट धर्मवीर सिंह और जनरल सेक्रेटरी आशु चौहान के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के वाइस प्रेसिडेंट राजवीर सिंह, एडवाइजर एन.सी. पुरी सहित आरडब्ल्यूए के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। आशु चौहान सहित अतिथियों ने तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।



स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा चित्रकला और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले अतिथियों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मजबूत करना तथा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराना है।







 

कोई टिप्पणी नहीं