कैपिटल ग्रीन्स में तीज उमंग 2026 का भव्य आयोजन, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां नई दिल्ली, 10 अगस्त 2026 : राजधानी स्थित कैपिटल ग्रीन्स मे...
कैपिटल ग्रीन्स में तीज उमंग 2026 का भव्य आयोजन, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां
नई दिल्ली, 10 अगस्त 2026 : राजधानी स्थित कैपिटल ग्रीन्स में ‘तीज उमंग 2026’ समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। Condominium Association (CGCOA) और Maintenance Agency (Brightstone Team) के संयुक्त सहयोग से हुए कार्यक्रम में सोसायटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह में बच्चों की रोमांचक राइड्स, फूड काउंटर, म्यूजिकल परफॉर्मेंस, बच्चों की प्रस्तुतियां और महिलाओं के लिए ‘तीज क्वीन कॉन्टेस्ट’ प्रमुख आकर्षण रहे। महिलाओं और बच्चों के लिए लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल्स की विशेष मार्केट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में परिवारों ने तीज के पारंपरिक रंग, संगीत, नृत्य और मनोरंजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम की सजावट, स्टॉल्स, राइड्स, फूड काउंटर और स्टेज सहित अन्य व्यवस्थाओं का Ramsha Event Company ने पेशेवर ढंग से संचालन किया। CGCOA, Brightstone Team और Ramsha Event Company के प्रभावी समन्वय से आयोजन सफल रहा। ‘तीज उमंग 2026’ ने कैपिटल ग्रीन्स के निवासियों को सामुदायिक एकता और उत्सव का यादगार अनुभव प्रदान किया।


कोई टिप्पणी नहीं