Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Guru Harkrishan Sahib Parkash Purab: गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर 'शिक्षा का लंगर', 200 विद्यार्थियों को मिली फ्री स्टडी किट

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर 200 विद्यार्थियों को शिक्षा किट नई दिल्ली, 12 अगस्त 2026 : गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के अव...


गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर 200 विद्यार्थियों को शिक्षा किट

नई दिल्ली, 12 अगस्त 2026 : गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सेवा और शिक्षा के संदेश को आगे बढ़ाते हुए सुखमणि इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन, बवाना ने रोहिणी स्थित द सिख ह्यूमैनिटेरियन सोसाइटी में ‘शिक्षा का लंगर’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कक्षा 3 से 12वीं तक के 200 से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा सामग्री वितरित की गई।


शिक्षा किट में कॉपी, रजिस्टर, पेन, पेंसिल किट, लंच बॉक्स सहित पढ़ाई के लिए आवश्यक अन्य सामग्री शामिल रही। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट तेजिंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में पदाधिकारियों गुरमीत सिंह, कंवलप्रीत सिंह, राहुल कपूर, सुभाष कुकरेजा, हरविंदर भट्टी, जगदीप सिंह और सरला अरोड़ा ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में पहले बवाना और फिर रोहिणी स्थित सोसाइटी के बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराई गई। सोसाइटी की ओर से नवदीप कौर ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रकाश पर्व पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है।







 

कोई टिप्पणी नहीं