उद्योग नगर पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, 80 पौधे लगाए गए नई दिल्ली, 14 अगस्त 2026 : दिल्ली के उद्योग नगर स्थित मेहर सिंह पार्क में ...
उद्योग नगर पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, 80 पौधे लगाए गए
नई दिल्ली, 14 अगस्त 2026 : दिल्ली के उद्योग नगर स्थित मेहर सिंह पार्क में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उद्योग नगर फैक्ट्री ओनर एसोसिएशन के तत्वावधान और गुरु हरकिशन नगर वार्ड नंबर 48 की निगम पार्षद मोनिका गोयल के संयोजन में हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष ज्ञान चंद धमीजा, वीरेंद्र नागपाल और शशि महाजन सहित अन्य सदस्यों ने किया। भाजपा बाहरी दिल्ली जिला अध्यक्ष विक्रम गुप्ता, महामंत्री आनंद चौहान और उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान पार्क में करीब 80 पौधे लगाए गए।
आयोजकों ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं