सुगौली चर्च में स्वतंत्रता दिवस समारोह, डॉ. प्रमोद स्टीफन ने दिया सेवा का संदेश बिहार, सुगौली, 15 अगस्त 2026 : क्रिश्चियन चर्च सुगौली में...
सुगौली चर्च में स्वतंत्रता दिवस समारोह, डॉ. प्रमोद स्टीफन ने दिया सेवा का संदेश
बिहार, सुगौली, 15 अगस्त 2026 : क्रिश्चियन चर्च सुगौली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साह और देशभक्ति के माहौल में समारोह आयोजित किया गया। सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। राष्ट्रगान का नेतृत्व डॉ. लिली स्टीफन ने किया। समारोह में छात्र-छात्राओं, स्थानीय जवानों, ग्रामीणों और कामगारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नेपाल के बीरगंज से पहुंचे रवि गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद स्टीफन ने कहा कि भारत विकास और प्रगति की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन्होंने समाज और जरूरतमंद लोगों की सहायता का कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही। युवाओं और बच्चों से देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बिपिन तिवारी, रवि ठाकुर, तबरेज आलम, कृष्णा शाह, राजेंद्र मिस्त्री, राजेश शाह, मुन्ना कुमार, पिंकी कुमारी, विकास कुमार, श्रवण पासवान, मंजू राय, शेख सैयाद, अमरुल्लाह, जयप्रकाश मसीह और कुसुम मसीह सहित बड़ी संख्या में बच्चे, जवान, बुजुर्ग, ग्रामीण और कामगार मौजूद रहे। समारोह के दौरान देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति लोगों ने प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं