Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Etawah Train Accident News: इटावा में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, राजधानी एक्सप्रेस से कटकर 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

  राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में बुजुर्ग की मौत, इंजन में फंसा शव भरथना/इटावा, 10 अगस्त 2026 : भरथना रेलवे स्टेशन पर रविवार को डिब्रूगढ़ से ...

 


राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में बुजुर्ग की मौत, इंजन में फंसा शव

भरथना/इटावा, 10 अगस्त 2026 : भरथना रेलवे स्टेशन पर रविवार को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शव ट्रेन के इंजन में फंस गया। ट्रेन करीब एक किलोमीटर आगे जाकर रुकी, जिसके बाद रेल सुरक्षाकर्मियों ने शव को इंजन से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 12423 राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पूर्वी छोर से अप लाइन पर गुजर रही थी। इसी दौरान अंबेडकर नगर निवासी सियाराम रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान उनके पुत्र सत्येंद्र सिंह ने की। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







कोई टिप्पणी नहीं