Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Bharthana Bidhuna Road Accident: बेटी को दवा दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, बाइक फिसलने से हुआ हादसा

बेटी को दवा दिलाकर लौट रहा पिता हादसे का शिकार, मौत से मचा कोहराम भरथना/इटावा, 10 अगस्त 2026 : थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव के पास भरथना-बि...



बेटी को दवा दिलाकर लौट रहा पिता हादसे का शिकार, मौत से मचा कोहराम

भरथना/इटावा, 10 अगस्त 2026 : थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव के पास भरथना-बिधूना मार्ग पर सड़क पर पड़ी गिट्टी के चलते बाइक फिसलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी भरथना ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर सैफई पीजीआई रेफर किया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।



जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बनी, लखना निवासी आकाश (45) अपनी आठ वर्षीय बेटी को दवा दिलाने मसूदपुर गांव स्थित उसकी मौसी के घर गए थे। बेटी को वहीं छोड़कर वह दोस्त वीर सिंह के साथ बाइक से लौट रहे थे। बाहरपुर के पास सड़क पर पड़ी गिट्टी पर बाइक फिसलने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। सैफई में आकाश की मौत हो गई, जबकि वीर सिंह का उपचार जारी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।







 

कोई टिप्पणी नहीं