Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Noida Kisan Tractor Tiranga Yatra: 13 अगस्त को नोएडा में किसानों का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च, प्राधिकरण को सौंपेंगे ज्ञापन

13 अगस्त को नोएडा में किसानों का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च, प्राधिकरण को सौंपेंगे ज्ञापन नोएडा, 10 अगस्त 2026 : संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय क...



13 अगस्त को नोएडा में किसानों का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च, प्राधिकरण को सौंपेंगे ज्ञापन

नोएडा, 10 अगस्त 2026 : संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर 13 अगस्त को नोएडा में ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई गई। यात्रा शिव मंदिर सलारपुर, सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचेगी, जहां किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यात्रा के दौरान 5 प्रतिशत आवासीय भूखंड, आबादी निस्तारण, गांवों से जुड़े लंबित प्राधिकरण मामलों और मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। अशोक भाटी ने कहा कि किसानों की मांगों का निर्धारित समय में समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

बैठक में एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, अनिल खारी, सिंहराज गुर्जर और धीरेश लंबरदार सहित किसान संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। 







कोई टिप्पणी नहीं