गुरुग्राम में हरिश्चंद्र भाटी की मौजूदगी में प्रीतम सिंह भाटी का अभिनंदन समारोह गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026 : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में र...
गुरुग्राम में हरिश्चंद्र भाटी की मौजूदगी में प्रीतम सिंह भाटी का अभिनंदन समारोह
गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026 : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में राष्ट्रीय सचिव बनने पर प्रीतम सिंह भाटी के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर छोकर ने की, जबकि संचालन संतराम भाटी ने किया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रूप सिंह बैसला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश विकल, राष्ट्रीय महासचिव रामकेश चपराना, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेनू चौधरी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संजय छोकर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष इंद्राज बिधूड़ी, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी तथा रामसिंह कसाना सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने प्रीतम सिंह भाटी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
समारोह में समाज के विकास को लेकर शिक्षा, रोजगार, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना जरूरी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने आगामी 29 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित सरदार पटेल जयंती गुर्जर स्वाभिमान रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उनके आह्वान पर उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर रैली में शामिल होने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर कमल सिंह बिधूड़ी, प्रेम कृष्ण आर्य, सुनील भाटी, रामधन गुर्जर, अरुण गुर्जर, सिंहराज गुर्जर, विपिन प्रधान सहित अनेक समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रीतम सिंह भाटी का स्वागत और अभिनंदन कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


कोई टिप्पणी नहीं