महंत रामदास महाराज की पुण्यतिथि पर हवन एवं भंडारा आयोजित समाधि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन : अशोक भाटी नोएडा, 29 अगस्त 2026। सलारपुर स्थित...
महंत रामदास महाराज की पुण्यतिथि पर हवन एवं भंडारा आयोजित समाधि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन : अशोक भाटी
नोएडा, 29 अगस्त 2026। सलारपुर स्थित प्राचीन काली मंदिर में महंत रामदास जी महाराज की 23 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप हवन, विधि-विधान से पूजन, कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संपूर्ण धार्मिक आयोजन महंत चंद्रशेखर गिरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान भारतीय किसान यूनियन गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने मंदिर परिसर में विराजमान बजरंगबली, शनिदेव, राम दरबार, शिव परिवार एवं मां काली सहित महंत रामदास जी महाराज का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात उन्होंने महंत रामदास जी महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
हवन-पूजन के पश्चात कन्या पूजन किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा संचालित ‘टिकैत रसोई’ के माध्यम से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र एवं आसपास से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि “महंत रामदास जी महाराज की कृपा एवं आशीर्वाद आज भी गांव और क्षेत्र पर बना हुआ है। सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ बाबा का स्मरण करने वाले भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस क्षेत्र में बाहर से आकर बसे अनेक परिवारों ने भी बाबा की कृपा से उन्नति एवं खुशहाली प्राप्त की है।”
कार्यक्रम में पंडित राजेश मिश्रा, मनोज त्यागी, सिंहराज गुर्जर, अजय गुर्जर, अनिल खारी, कमलजीत खारी, कृष्ण भाटी, ओम भाटी, गोपाल पांडे, अमित कुमार, जित्ते गुर्जर, धर्मेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, बिजेंद्र भड़ाना, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, रामकुमार भड़ाना एवं अमित भड़ाना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने महंत रामदास जी महाराज को नमन करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
.jpeg)
.jpeg)



कोई टिप्पणी नहीं