इस्कॉन नोएडा में बलराम पूर्णिमा पर 1500 भक्तों ने लिया धार्मिक उत्सव में हिस्सा नोएडा, 28 अगस्त 2026 : इस्कॉन नोएडा में शुक्रवार को भगवान बल...
इस्कॉन नोएडा में बलराम पूर्णिमा पर 1500 भक्तों ने लिया धार्मिक उत्सव में हिस्सा
नोएडा, 28 अगस्त 2026 : इस्कॉन नोएडा में शुक्रवार को भगवान बलराम के जन्मोत्सव बलराम पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक उत्सव में करीब 1,500 भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे भजन-कीर्तन से हुई, जिसके बाद श्री कृष्ण-बलराम जी का विधि-विधान के साथ अभिषेक किया गया। दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस और पुष्पों से भगवान का अभिषेक कर भक्तों ने श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर भगवान बलराम का विशेष श्रृंगार किया गया और नवीन वस्त्र धारण कराए गए। भगवान को वारुणी सहित 108 से अधिक प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बलराम की लीलाओं और महिमा का श्रवण किया तथा भक्ति, शक्ति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रार्थना की।
उत्सव के समापन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई। शाम को पारंपरिक मटकी फोड़ उत्सव भी आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर इस्कॉन परिसर भजन-कीर्तन, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा।
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं