Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

IMS Law College Noida Orientation: आईएमएस लॉ कॉलेज में दो दिवसीय ओरिएंटेशन का शुभारंभ, पूर्व न्यायाधीशों व विधिक विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

नोएडा में IMS Law College के ओरिएंटेशन में न्यायपालिका और कानून विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन नोएडा, 24 अगस्त 2026 : सेक्टर-62 स्थित IMS La...


नोएडा में IMS Law College के ओरिएंटेशन में न्यायपालिका और कानून विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

नोएडा, 24 अगस्त 2026 : सेक्टर-62 स्थित IMS Law College में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन कानून और न्यायपालिका से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथियों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। दिल्ली ज्यूडिशियल अकादमी के पूर्व निदेशक मनमोहन शर्मा, उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता एवं लीगल एक्सपर्ट डॉ. के.एस. भाटी तथा रंजन कपूर ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को विधि के क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतर अध्ययन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यावहारिक ज्ञान के महत्व से अवगत कराया।

मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति शम्भूनाथ श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि शिक्षा केवल पेशे की तैयारी नहीं, बल्कि समाज में न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों की स्थापना का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील और नैतिक अधिवक्ता बनने के लिए प्रेरित किया।


IMS Noida के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि कानून के अध्ययन में केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विधि छात्रों को समाज, न्याय और नैतिक मूल्यों से जुड़कर सोचने के साथ अपने ज्ञान को वास्तविक सामाजिक समस्याओं से जोड़कर व्यावहारिक समाधान निकालने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।

IMS के सलाहकार प्रोफेसर डॉ. जेके शर्मा ने कहा कि विधि शिक्षा का उद्देश्य केवल करियर बनाना नहीं, बल्कि न्याय की रक्षा, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना भी है। उन्होंने छात्रों से संवेदनशीलता, नैतिकता, तर्कशक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का आह्वान किया।

IMS Law College की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों को विधिक शिक्षा की बारीकियों, शैक्षणिक वातावरण और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। विधि क्षेत्र के शिक्षाविद और विशेषज्ञ छात्रों को करियर निर्माण, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।







 

कोई टिप्पणी नहीं